spot_img
HomeUncategorizedसोनौली में जमकर मारपीट खूनी संघर्ष, चार महिलाएं समेत 7 घायल

सोनौली में जमकर मारपीट खूनी संघर्ष, चार महिलाएं समेत 7 घायल

रतन गुप्ता उप संपादक ——–सोनौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम को तस्करी की मुखबिरी करने के आरोप में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें चार महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे, सोनौली बार्डर के श्यामकाट बगीचे में भोला भारतीय नामक युवक सोनौली से अपने घर जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उस पर एसएसबी की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ बहस शुरू कर दी। बहस बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गई, और कुछ युवकों ने भोला को घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया।भोला किसी तरह अपने घर पहुंचा और उसकी हालत देख घर की महिलाएं पूछताछ करने के लिए आरोपी पक्ष के घर पहुंच गईं। वहां भी झगड़ा बढ़ गया, और महिलाओं पर भी हमला किया गया। इस मारपीट में माया देवी, संगीता और सोनी को सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि भोला और राजेंद्र को भी गंभीर चोटें लगीं।दूसरे पक्ष के महेंद्र यादव का कहना है कि उन्हें और उनकी बेटी प्रियंका यादव को भी मारा-पीटा गया।घटना की सूचना पाकर सोनौली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने लाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। भोला भारतीय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपनी तहरीर दी है, जिस पर जांच की जा रही है।

रतन गुप्ता उप संपादक 29/12/2024

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!