राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महराजगंज नगर में स्वयंसेवकों द्वारा बाबा साहब भीमराव रामजी अम्बेडकर जी के जयंती के पावन दिवस पर भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक -14 अप्रैल 2025 को दोपहर 02:30 बजे से जवाहर लाल नेहरू पी ०जी ॰कॉलेज खेल मैदान में किया जा रहा हैं।
इस सन्दर्भ में जिला प्रचार प्रमुख जीवेश ने बताया की सबसे पहले जवाहर लाल नेहरू पी ०जी ॰कॉलेज खेल मैदान में सभी स्वयंसेवक एकत्रित होंगे और मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत प्रचार प्रमुख श्रीमान सुशील जी सभी का मार्गदर्शन करेंगे उसके बाद नगर में भव्य पथ संचलन निकाला जाएगा।
