
सुबास चंद, संवाददाता, बांसगांव।
इस्लाम में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व सोमवार को मनाया गया। यह हर साल रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। कहा जाता है कि इसी शुभ दिन पैगंबर मोहम्मद का जन्म हुआ था। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने वार्ड 5 स्थित जामा मस्जिद बड़ावन से शांतिपूर्वक जुलूस निकाला, जो बांसगांव चौराहे से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से होते हुए वार्ड 8 स्थित पुरानी मस्जिद पर पहुँचा। तत्पश्चात, जुलूस वार्ड 4 दोनखर पहुंचा।
इस अवसर पर जुलूस का स्वागत हाजी अमीन, शकील अंसारी, शकील अहमद शाह, साबिर अहमद, इम्तियाज और मो. अयूब द्वारा किया गया। बड़ावन स्थित जामा मस्जिद से निकले इस जुलूस में बांसगांव पुलिस की उपस्थिति में बिस्मिल्लाह, जाहिर अहमद, मंजूर आलम, रियासत अली, शकील अंसारी, अतिकुर रहमान, तौफीक अंसारी, मोहमद राजा, इरसाद सेराज, सब्बीर, ऐजाज, आफताब आलम, नूर आलम समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।