spot_img
HomeUncategorizedकैलाली जिला में 1.5 किलो अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

कैलाली जिला में 1.5 किलो अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
02/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – कैलाली जिला में 1.5 किलो से अधिक अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया है कि लमकी-चूहा नगर पालिका-3 के चिसापानी स्थित पैराडाइज होटल से 1 किलो 706 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में जुमला जिला के गुथीचौर ग्रामीण नगर पालिका-4 के 38 वर्षीय मेघराज खत्री और जाजरकोट जिला के बारेकोट ग्रामीण नगर पालिका-3 के 32 वर्षीय भक्त बहादुर शाही शामिल हैं।

विशेष सूचना के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय महेंद्रनगर और क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय चिसापानी से तैनात संयुक्त पुलिस दल ने उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया है कि हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!