spot_img
HomeUncategorizedनेपाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प

नेपाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प

रतन गुप्ता वरिष्ठ संपादक———-नेपाल के जनकपुरधाम उप-महानगर-20, धनुषा के देवपुरा रूपैथा में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है।गणेश पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच विवाद के बाद पथराव शुरू हो गया।धनुषा जिला पुलिस कार्यालय ने बताया है कि पथराव के बाद मची भगदड़ में दो स्थानीय लोग घायल हो गए। घायलों के नाम उजागर नहीं किए गए हैं।धनुषा पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक दर्जन आंसू गैस के गोले दागे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!