
= नेपाल में हिंदू राष्ट्र और राजशाही की बहाली के लिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
= नेपाल हिंदू राष्ट्र बहाली मंच ने भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।
= डॉ. बिष्णु प्रसाद बराल ने कहा कि नेपाल में राजशाही के साथ हिंदू राष्ट्र की बहाली के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव जरूरी है।
नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
02/06/2025
काठमाण्डी,नेपाल – नेपाल में हिंदू राष्ट्र और राजशाही की बहाली के लिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए नेपाल हिंदू राष्ट्र बहाली मंच ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए नैतिक, कूटनीतिक और रणनीतिक समर्थन की मांग की गई है।
रविवार को दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के अंतरराष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष डॉ. इंजीनियर बिष्णु प्रसाद बराल ने कहा कि उन्होंने नेपाल में राजशाही के साथ हिंदू राष्ट्र की बहाली के लिए भारत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसी संदर्भ में भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र की स्थापना के बाद से 17 वर्षों में नेपाल में राजशाही और हिंदू राष्ट्र के बिना विकास संभव नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानवाधिकार कार्यकर्ता भोपाल सिंह चौधरी, मंच के सदस्य युबराज बराल और पार्वती बम लगायत मौजूद थे।