spot_img
HomeUncategorizedबल्खु से नशीली पदार्थ के साथ 4 लोग गिरफ्तार

बल्खु से नशीली पदार्थ के साथ 4 लोग गिरफ्तार

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
25/05/2025

काठमाण्डौ,नेपाल — काठमाण्डौ महानगरपालिका-१४ बल्खु से पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार होने वालों में सिन्धुली जिला के गोलन्जोर गाउँपालिका-२ निवासी 24 वर्षीय होमराज श्रेष्ठ, काभ्रे जिला के धुलिखेल नगरपालिका-२ निवासी 23 वर्षीय रवीन श्रेष्ठ, नुवाकोट जिला के तारकेश्वर गाउँपालिका-४ निवासी 21 वर्षीय सुरेन्द्र अछामी और धादिङ जिला के त्रिपुरासुन्दरी गाउँपालिका–४ निवासी विजय आले मगर शामिल हैं।

उन्हें कालीमाटी पुलिस वृत्त की टीम ने गिरफ्तार किया। उनके पास से 1,067 कॅप्सूल, 19,500 नेपाली रुपये और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ काठमाण्डौ जिला अदालत से 6 दिन की रिमांड लेकर जांच शुरू की गई है, यह जानकारी जिला पुलिस परिसर काठमाण्डौ के एसपी और प्रवक्ता अपील राज बोहरा ने दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!