spot_img
spot_img
HomeUncategorizedभाई   बहन ने किया जनपद का नाम रोशन

भाई   बहन ने किया जनपद का नाम रोशन

महराजगंज: पनियरा क्षेत्र रबेलिया गाँव की रहने वाली अमृता पाण्डेय (50kg) और रुद्र पाण्डेय (30kg) भार में अपने विरोधी को धूल चटा कर गोल्डमेडल अपने नाम किया।
👉दो पीढियों से देश की सेवा कर रहा है परिवार
आपको बता दें कि अमृता पाण्डेय और रुद्र पाण्डेय से बात करते हुए पता चला की इनका परिवार दो पीढ़ियों से देश की सेवा करता चला आ रहा है। इनके बाबा अवधेश पाण्डेय जो कि CRPF में इंस्पेक्टर रह चुके हैं। और अमृता और रुद्र के पापा अजीत कुमार पान्डेय भी INDIAN ARMY में देश की सेवा दे चुके हैं। इनके एक चाचा विश्वजीत कुमार पाण्डेय अभी भी BSF में देश की सेवा दे रहे हैं। इनके चाचा चन्द्रजीत पान्डेय एक अध्यापक होते हुए भी कई बार दुनिया के ऊंची चोटियों पर तिरंगा लहरा चुके हैं।
इन बच्चों के अन्दर जोश और जज्बा इनके परिवार से मिलता हैं। और 2024 स्टेट लेवल कूडो चैंपियनशिप जिसका आयोजन आज़मगढ़ में हुआ है। जिसमे महराजगंज के इन दोनों बच्चों ने अमृता पान्डेय महिला वर्ग 50KG और रुद्र पान्डेय पुरुष वर्ग 30KG भार में अपने विरोधी को बुरी तरह से क्लीन चीट देकर इन दोनों ने गोल्डमेडल अपने नाम किया।
👉पेट मे किक लगने से भी टूटा नहीं धैर्य
अमृता पान्डेय जब अपने विरोधी से लड़ रही थी। तब एक किक इनके पेट पर लगा किक में इतनी ताकत थी कि इनको उल्टी तक हो गई। एक समय लगा कि ये डिसक्वालिफाई हो जाएंगी फिर इनके कोच ने समझाया कि ऐसा मौका बार बार नही आता फिर इन्होंने पानी पिया और पूरे जोर लगा दी और तीनों राउंड अपने नाम किया।
अगले महीने इनका कॉम्पटीशन नेशनल लेवल का होगा जिसके लिए ये दोनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!