पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर आज परतावल ब्लॉक परिसर में भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठकर “द साबरमती रिपोर्ट” चलचित्र को सामूहिक रूप से देखा।
गोधरा में किए गए कांड को जिसमें साबरमती एक्सप्रेस में बेकसूर लोगों को सोची समझी साजिश के तहत जला कर मार देने के बाद हादसा के रूप में दिखाना निंदनीय था, लेकिन सच को तो बाहर आना ही है।
‘सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं।’
इस दौरान वहां मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भोला मल्ल, मंडल अध्यक्ष जयहिंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, ग्राम प्रधान चौपरिया विवेक पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण त्रिपाठी, अजीत मिश्रा, विनय सिंह जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता भारती, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने एक साथ बैठकर फीचर फिल्म को देखा।