spot_img
spot_img
HomeUncategorizedमहराजगंज के नौतनवा में चारपाई पर लादकर महिला को दौड़ते हुए पुलिसकर्मियों...

महराजगंज के नौतनवा में चारपाई पर लादकर महिला को दौड़ते हुए पुलिसकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बची जान

—————————————- रतन गुप्ता उप संपादक 8/10/2024————————
महराजगंज के नौतनवा कस्बे में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते आग लगा ली। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने महिला का लिखा पत्र…

नौतनवा कस्बे के विष्णुपुरी मोहल्ले की एक महिला ने मंगलवार को दिन में अपने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर आग लगा लिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को कमरे से निकालकर चारपाई पर कंधे पर लादकर खुद दौड़ते हुए सड़क पर खड़े पुलिस वाहन तक पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मृतका कुसुम का मंगलवार की सुबह उसकी सास और ननद से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मामला शांत हुआ तो कुसुम का पति किशोर अपने काम पर चला गया और उसके दोनों बच्चे स्कूल चले गए। महिला की सास भी अपने काम पर चली गई। लोगों के अनुसार महिला पारिवारिक विवाद से इस तरह आजिज आ चुकी थी कि उसने आत्महत्या करने की ठान ली। जैसे ही घर पूरी तरह खाली हुआ कुसुम ने कमरे का दरवाजा बंद कर आग लगा लिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे का बंद दरवाजा तोड़ती उससे पहले कुसुम ने दरवाजा खोल दिया। पुलिस ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस को महिला का लिखा एक पत्र भी मिला है। इसमें उसने सास, ननद व ननद के पति से विवाद होने का आरोप लगाया है। अपने पति व बच्चों के बारे में कुछ नहीं लिखा है।

फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाया

घर में ही आग लगाकर बुरी तरह झुलसी कुसुम की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य को एकत्रित किया। फोरेंसिक टीम के प्रभारी रितिक के साथ पहुंचे टीम के सदस्यों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की। मौके से कई साक्ष्य भी एकत्रित किए।

चारपाई पर लादकर पुलिस वाहन तक दौड़ते हुए पुलिस कर्मियों ने पहुंचाया

महिला के आग लगाने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे गए। गंभीर रूप से झुलसी महिला को चारपाई पर लादकर दौड़ते हुए सड़क तक पुलिस वाहन तक पहुंचाया। पुलिस की संवेदना की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। महिला का घर संकरी गली में होने के कारण पुलिस पैदल वहां पहुंची थी और कोई साधन न देख खुद पुलिस कर्मियों ने महिला को कंधे पर चारपाई पर लादकर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने पीएचसी में प्राथमिक इलाज कराकर जिला अस्पताल तक पहुंचाया।

महिला के आग लगाने की सूचना पर पुलिस पहुंची और तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की मौत हो गई। उसके पास से एक पत्र मिला है, जिसमें उसने अपनी ननद, उसके पति और सास से विवाद होने की बात लिखी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है।

आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!