spot_img
HomeUncategorizedमहराजगंज में युवक के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा

महराजगंज में युवक के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा

रतन गुप्ता उप संपादक 20/5/2025*———महराजगंज में थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने घर में ही पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची चौक पुलिस दोनों को थाने ले गई। उन्हें समझाने का प्रयास की, लेकिन दोनों साथ रहने की जिद करने लगे। परिजनों की सहमति के बाद प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां का पड़ोस के युवक से लंबे साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार की रात पति छत पर सोने चला गया। इधर, महिला प्रेमी को कमरे में बुला ली। इसी दौरान घर में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी तो परिजन जग गए। पति छत से नीचे पहुंच कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों साथ में देखकर दंग रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। दोनों के परिजनों ने आपस सुलह समझौता करने की बात कही तो महिला प्रेमी से लिपटकर रोने लगी। काफी प्रयास के बाद भी महिला ने प्रेमी से अलग होने की बात स्वीकार नहीं की। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के अनुसार, दोनों के परिजनों की सहमति से महिला अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!