spot_img
HomeUncategorizedरसुवा भन्सार नाका से बड़ी मात्रा में सोना बरामद

रसुवा भन्सार नाका से बड़ी मात्रा में सोना बरामद



नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रपोर्ट
19/05/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – रसुवा भन्सार में बड़ी मात्रा में सोना बरामद हुआ है।

जिला पुलिस कार्यालय, रसुवा ने तस्करी का सोना बरामद किया है, ऐसा पुलिस स्रोत ने बताया।

बताया गया है कि सोने को तौला जा रहा है। रसुवा पुलिस प्रमुख हेमबहादुर शाही ने भी सोना बरामद होने की पुष्टि की है, लेकिन मात्रा के बारे में खुलासा नहीं किया।

हाल के समय में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय विमानस्थल से होने वाली सोने की तस्करी को लेकर पुलिस की विभिन्न इकाइयों की निगरानी बढ़ी है, वहीं उत्तरी नाका (सीमा) से सोना आने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है।

विमानस्थल पर विदेशों में रोजगार के लिए गए लोगों का उपयोग करके थोड़ी मात्रा में सोना लाकर इकट्ठा करने की प्रवृत्ति है, जबकि उत्तरी नाका से किलो के हिसाब से तस्करी की जाती है।

नेपाल से तस्करी होकर जाने वाले अधिकांश सोने का गंतव्य भारत होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!