spot_img
HomeUncategorizedसदर विधायक अदिति सिंह ने NCAP के तहत दी बड़ी सौगात

सदर विधायक अदिति सिंह ने NCAP के तहत दी बड़ी सौगात

रिपोर्टर सन्दीप मिश्रा रायबरेली —–सदर विधायक अदिति सिंह ने NCAP के तहत रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को एक बड़ी सौगात दी है, जिसके तहत लगभग 19 सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।मीडिया को संबोधित करते हुए सदर विधायक अदिति सिंह ने बताया कि शहर की लगभग 5.5 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रायबरेली की जिला अधिकारी हर्षिता माथुर के कुशल निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रही है।इस परियोजना से सदर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास होगा और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। सड़कों का यह जाल न केवल यातायात को सुगम बनाएगा बल्कि व्यापार और वाणिज्य को भी बढ़ावा देगा, जिससे रायबरेली के समग्र विकास को गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!