spot_img
HomeUncategorizedसरदार बल्लभ भाई पटेल के जयन्ति पर पनियरा विधायक के नेतृत्व में...

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयन्ति पर पनियरा विधायक के नेतृत्व में निकाली गयी  जागरूकता रैली

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर आज पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में परतावल में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जयंती पर रन फॉर यूनिटी एकता जागरूक रैली निकाली गई एवं एकता दौड़ भी लगाई गई।
जिसमे विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने दौड़ लगाया और एकता का शपथ दिलाई।
विधायक ने बताया कि,
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के रूप में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। 550 से अधिक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने की उनकी स्मारकीय उपलब्धि का सम्मान करने के लिए इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। दीपावली की छुट्टियों को देखते हुए इस बार दो दिन पहले ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वहां जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि  सतीश मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, जिला महामंत्री बबलू यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन खान, ग्राम प्रधान विवेक पटेल मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता , बलराम उपाध्याय, सोनू सिंह, कन्हैया मद्धेशिया, मनोहर मद्धेशिया, प्रतिनिधि नंदू दुबे  के साथ  अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!